नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जिलेवासियों को होली पर्व की बधाई दी है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने अपील की है कि होली पर्व को उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। रसायनयुक्त रंगों के स्थान पर प्राकृतिक रंग और गुलाल का उपयोग करें। पानी के अपव्यय को रोके।

