नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह ने प्रशासकीय तथा लोकहित में होली के दिन अर्थात 8 मार्च 2023 को संपूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस अवधि में जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकान, एफएल 2, 3, 3ए, 4ए, 7, 9, 9 ए एवं देशी /विदेशी मदिरा भाण्डागारों से मदिरा विक्रय एवं परिवहन प्रतिबंधित रहेगा।

