नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ जनसामान्य की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई कर उनका निराकरण किया। जनसुनवाई में आए 40 आवेदनों पर सुनवाई की गई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही पिछली जनसुनवाई में आए आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी भी ली। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ एस एस रावत , अपर कलेक्टर नर्मदापुरम मनोज कुमार ठाकुर सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें ।

