भोपाल/ प्रदीप गुप्ता / मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अनुभवी अफसर राकेश साहनी के निधन पर कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जब राकेश साहनी प्रदेश के मुख्य सचिव थे। तब उन के प्रशासनिक नेतृत्व मे विकास के आयामो को लेकर भाजपा सरकार ने जन कल्याणकारी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया। अनुभवी अफसर के जाने से प्रशासनिक क्षेत्र में उनकी कमी खलती रहेगी। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दे।

