भोपाल / प्रदीप गुप्ता / मुख्यमंत्री शिवराज सिँह के निवास पर होली के पावन पर्व पर होली मिलन समारोह श्यामला हिल पर आयोजित किया गया । उपस्थित सभी लोगों ने श्री चौहान को गुलाल का टीका लगाकर शुभकामनाएं दीँ। नर्मदापुरम से भोपाल पहुंची आर्केस्ट्रा टीम ने फाग गीत गाये। महिलाओँ ने श्रीमती साधना सिँह के साथ गुलाल , रँग उड़ाकर फाग गीतों फर नृत्य किया। इस अवसर पर नर्मदा अपना अस्पताल के सचालक भाजपा के वरिष्ठ नेता वरिष्ठ समाजसेवी डा. राजेश शर्मा एवँ कार्यकर्ता टीम, महिला मोर्चा नर्मदापुरम की कोषाध्यक्ष कु.जयबाला निगम, नर्मदा बचाओ जल सँरक्षण सँगठन की गीता मीणा, सुमन राठोर , हेमन्त राठोर, श्री मीणा सी. एम. निवास पहुँचे। मुख्य मंत्री शिवराज सिँह चौहान ने सभी म.प्र. एवं देशवासियो को होली की शुभकामनाएं दी।

