भोपाल / प्रदीप गुप्ता / आज वुधवार दिनांक 8 मार्च को श्री होली उत्सव समिति द्वारा दयानंद चौक से होली चल समारोह का शहर के गणमान्य नागरिक और साधु-संतों के बीच शुभारंभ किया। समिति अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया की हमेशा से हमारी गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए सर्व धर्म समभाव कि हमारी परंपरा हमेशा से रही है।
प्रवक्ता संतोष गुप्ता ने बताया चल समारोह छोटे भैया कार्नर, घोरा नक्कास कुंदन नमकीन मंगलवारा चौराहा, जैन मंदिर रोड, शिवाजी चौक इतवारा से होता हुआ चिंतामन चौक सराफा चौक, लखेरापूरा, भवानी चौक, सोमवारा, सिंधी मार्केट तथा जनकपुरी जवाहर चौक में संपन्न हुआ। इस चल समारोह में भारी संख्या में होलियारों द्वारा रंग गुलाल उड़ाते हुए पानी के टैंकरों से रंगों की बौछार करते हुए गुलाल उड़ाती ट्राली, बुंदेलखंडी नृत्य मंडली राधा कृष्ण की झांकी भोलेनाथ बाबा की झांकी, ईश्वरीय प्रजापति ब्रह्मकुमारी स्वरुपों का रथ, बेंड, डीजे, ऊंट, घोड़े, दुलदुल घोड़ी भव्य चल समारोह में शामिल थे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

