नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / माखन नगर विकास खण्ड के सांगाखेड़ा कला गांव की रामबाई चौरे 75 वर्षीय वृद्धा की हत्या कर दी। खेत पर अकेली पाकर लूटेरों ने 75 साल की बुजुर्ग के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाले गले से सोने की चेन, कान काटकर सोने के फूल भी निकाले वारदात होली की रात मंगलवार 9 बजे घटना को अंजाम दिया। निर्मम हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात एसपी डॉ. गुरकरन सिंह, एएसपी अवधेश प्रताप सिंह, एसडीओपी मदनमोहर समर भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक मृतका रामबाई चौरे (75) निवासी सांगाखेड़ा कला के 4 लड़के होने के बाद भी मृतिका खेत पर अकेले रह रही थी। मृतका के चार बेटे है, एक बेटा जब खेत पहुंचा तो मां को लहूलुहान हालत में देखकर अपने परिजनों ने घटना की सूचना दी। माखन नगर पुलिस थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की लाश का पंचनामा कर मौके पर मुआयना कर अज्ञात हत्यारों पर मामला दर्ज कर सरगर्मी से तलाश में जुट गईं। मौके पर मृतिका के पैर कटे मिले, गले, कान पर भी चोट के निशान मिले। दोनों पैर में चांदी के करीब एक किलो के कड़े, गले से सोने की चेन लूटी गई है। बुजुर्ग के पैर के अलावा कान, गले और हाथों में चोट के निशान है। संभवत: बुजुर्ग ने बचाव के लिए संघर्ष होगा। एसडीओपी मदन मोहन समर ने बताया लूट, हत्या के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। कुछ संदिग्ध उठाएं है। जिनसे पूछताछ कर रहे है। टीम जांच में जुटी है। आरोपी केवल लूटने के इरादे से आएं थे या हत्या और लूट दोनों। यह बड़ा सवाल है। मृतका की हत्या के आरोपी कौन यह। कहीं जान-पहचान का तो नहीं, जिसने पहचान उजागर होने की वजह से मृतका को मौत के घाट उतार दिया हो, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

