सिवनी मालवा/ प्रदीप गुप्ता / मारवाड़ी समाज की होली धूमधाम से मनाई गई। मारवाड़ी समाज पांच तडो को मिलाकर बनाई गई है, इसमें माहेश्वरी, जैन, अग्रवाल, खंडेलवाल, ब्राह्मण सभी लोग शामिल होते हैं । होली के अवसर पर सभी सामाजिक बंधु एक स्थान पर एकत्रित होकर सभी घरों पर जाकर रंग एवं गुलाल से होली खेलते है। साथ ही जिस जगह होली खेली जाती है वहां स्वल्पाहार देकर स्वागत किया जाता है।सामाजिक बंधुओं द्वारा ढोल एवं गाने पर नृत्य किये गये उपस्थित सामाजिक बंधुओं में दीपक अग्रवाल, विनीत राठी, संतोष पारीक, सतीश खडेलवाल, महेश गोयल, संजय गोयल, प्रमोद खंडेलवाल, संजीत अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विजय पाटनी, अनिल कलवानी, जुगनू कलवानी, बर्धमान चौघड़िया, रामदास अग्रवाल, नीतेश जैन, नरेंद्र मोड़, जयेश खडेलवाल, मुकेश खडेलवाल, नवनीत मोड़, सितेश सारडा, नरेंद्र सारडा, नितिन मोड, निर्मल सारडा, अमित पाटनी, अशोक चतर, गोपाल गुप्ता, विकास माहेश्वरी, राजेश खंडेलवाल सहित सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

