नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / आज गुरुवार दोपहर 2:30 बजे के आसपास जिला उद्योग केंद्र के पीछे रखे चाय विक्रेता के टब में अचानक आग लग गई। जिससे आग की लपटें ऊपर तक उठने लगी। टब की छत उड़कर रोड पर गिर पड़ी एवं टब में रखे सिलेंडर के भी दो टुकड़े हो गए। टब के अंदर का सामान गैस चूल्हा एवं अन्य सामान टब के बाहर फिका गया। घटना के समय चाय विक्रेता आसपास कहीं चाय देने गया हुआ था। घटना को देख कर आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया । फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया। शुक्र है सिलेंडर फटने से कोई जनहानि नहीं हुई, आग लगने का कारण अज्ञात।

