नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / कायाकल्प अभियान के अंतर्गत जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं को विकसित करने के लिए संस्था के प्रभारियों को तैयारी हेतु निर्देश दिए गए। सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार ने बताया कि राज्य स्तर द्वारा चिन्हित स्वास्थ संस्थाओं को सर्टिफिकेशन दिया जाएगा, जिस हेतु आज उपस्थित को संस्थाओं में कायाकल्प की गाइडलाइन के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीपीएम डॉ. दीपक डेहरिया, डॉ. आलिया खान सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

