पिपरिया/ प्रदीप गुप्ता / ग्राम पंचायत सिंघोड़ी के ग्राम टडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओ के लिए निशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन सेवा सदन आई हॉस्पिटल के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र टडा में आयोजित किया गया। जिसमे ग्राम की 105 महिलाओ का निशुल्क आंख जांच की गई एवम 20 महिलाओ को निःशुल्क चश्मे का वितरण किया जाएगा। प्रिंस बेलवंशी द्वारा महिलाओ को आंख सम्बन्धित बीमारियो की जानकारी दी गई। जिसमे सेवा सदन से ऑप्टोमेट्रिस्ट सुश्री अनीता प्रजापति, सुश्री हेल्थ एजुकेटर गायत्री कुशवाहा, ग्राम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना बेलवंशी, आंगनवाडी सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवम ग्रामीणों जनो का विशेष सहयोग रहा।

