नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / आज दोपहर 2:30 बजे के लगभग जिला उद्योग केंद्र के पीछे प्रभु दयाल की चाय बेचने के लिए टप रखा हुआ है । जिस में अचानक आग लग गई और टप के अंदर का सामान टब के बाहर फिक गया एवं सिलेंडर दो टुकड़े हो गए, टब की छत भी उड़ गई। फायर ब्रिगेड तत्काल सूचना पर आई और आग पर काबू पाया। शुक्र है कोई जनहानि नहीं हुई। तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया को जब टब में आग लगने की खबर मिली तो उन्होंने स्पॉट पर नुकसान का मुआवना करने आर आई सतीश चौहान को भेजा।

