नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / कोरोना में अपने पिता और दादा को खो चुकी ग्राम गुजरखेड़ी निवासी दीपा विश्वकर्मा का विवाह आज गांव वालों ने धूम धाम से करवाया। समस्त ग्राम बासी गुजरखेड़ी व समाजसेवी अमित बिल्लोरे सोहागपुर, शरद दुबे शोभापुर, जकी अंसारी शोभापुर, अवदुल हक़ उर्फ़ भाया सोहागपुर, थाना सोहागपुर से एस आई धर्मेन्द्र वर्मा, एस आई मेघा उदेनिया, हेड कांस्टेबल राजाराम, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह चौहान, एस आई वर्षा धाकड़ द्वारा बेटी को सम्पूर्ण गृहस्ती की सामग्री भेंट की गई।
*परिजन बने ग्रामीण , पुलिस ने निभाया सामाजिक सरोकार*
गरीब परिवार की दीपा के पिता कमलेश विश्वकर्मा कोरोना काल में शांत हो गए थे । उसका विवाह तय होने के बाद आज ग्रामीणों ने मिलकर कन्यादान किया। समाजसेवी जन सोहागपुर व शोभापुर थाना सोहागपुर स्टाफ द्वारा एक फ्रिज, कूलर, सोने के कान के, नथ, चांदी की पायल व बिछोडी, साड़ी व श्रृंगार का सम्पूर्ण सामान एवं ग्राम वासियो द्वारा सम्पूर्ण गृहस्ती का सामान सोफा सेट, बेड, ड्रेसिंग टेबल, गोदरेज, मिक्सी, वर्तन किचिन सेट, पलंग पेटी, टीवी आदि सामान भेट कर विटिया रानी व वर को आशीर्वाद प्रदान किया गया।बच्ची का विवाह अमित पिता नरसिंग विश्वकर्मा निवासी ग्राम कुंडाली के साथ संपन्न हुआ।

