इटारसी/ प्रदीप गुप्ता / श्री द्वारका धीश बड़ा मंदिर में 12 मार्च को रंग पंचमी के पर्व पर रविवार को प्रातः 11 बजे से श्री कृष्ण को समर्पित भजनों संग श्री द्वारिकाधीश के साथ व भक्तों द्वारा परस्पर गुलाल व फूलों की होली खेली जाएगी। मंदिर समिति ने सभी भक्तगण को इस प्रसंग में सादर आमंत्रित किया है।

