नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /रंग पर्व के अंतर्गत शिव संकल्प साहित्य परिषद के तत्वावधान में पंचवटी परिसर स्थित माँ ललिता आश्रम में अनेक प्रतिभाओं के सम्मान के साथ आचार्य पंडित अजय दुबे की अध्यक्षता में गीत संगीत का कार्यक्रम संपन्न हुआ। धर्म क्षेत्र में नर्मदा पुरम कथा व्यास मंच के अध्यक्ष नीरजेश त्रिपाठी को धर्मादित्य की उपाधि से सम्मानित किया* संगीत में डॉक्टर नमन तिवारी एवं सुश्री रागिनी तरडे तथा समाज सेवा के लिए गौ सेवक रंजीत सिंह का अभिनंदन किया गया संगीतकारों के होली गीतों के साथ हास्य व्यंग्य के कवि सर्व बाबूलाल कदम, ओम प्रकाश यादव, खेमचंद यादव, रामकिशोर नाविक, आलोक शुक्ला, आरती प्रकाश शर्मा, पुरुषोत्तम गौर, सुनील सावला, हरि ओम दीक्षित, जगदीश वाजपेई, सुभाष यादव, गुरुदास, लखन लाल मालवीय, प्रमोद रघुवंशी, ब्रजमोहन दुबे ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन मंचीय कवि सुभाष यादव ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी हंस राय, पार्षद श्रीमती निर्मला राय, पूर्व पार्षद प्रकाश शर्मा एवं पंडित सुंदरलाल दुबे ने पंडित गिरि मोहन गुरु को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी।आभार व्यक्त पंडित अखिलेश गुरु ने किया।

