इटारसी /प्रदीप गुप्ता /मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा चलाई गई लोकप्रिय ” लाड़ली बहना योजना” के लिए नर्मदा पुरम कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल द्वारा बौखलाहट में फ़ेसबुक पर अपमान जनक टिप्पणी करना बहुत ही निंदनीय है। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है, कांग्रेसियों द्वारा पूर्व में भी महिलाओं का अपमान किया जाता रहा है, जिसे भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दास्त नहीं करेगी। यह बात इटारसी भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने शुक्रवार को कही। श्री सिंह ने कहा कि लाडली बहना योजना के तहत प्रदेश की माताओं-बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपये सीधे खाते में दिये जायेंगे। यह योजना प्रदेश की माताओं एवं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का स्वागत योग्य कदम है।

भारतीय जनता पार्टी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर आज कांग्रेस पार्टी के नेता बौखला गए हैं। राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर कांग्रेसी निरंतर अपनी प्रासंगिकता खोने के चलते अनर्गल बयान बाजी और आपत्ति जनक टिप्पणी कर रहे हैं। जिसके चलते कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रदेश की माताओं-बहनों का अपमान किया है।श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल तत्काल प्रदेश की माताओं-बहनों से सार्वजनिक माफी मांगकर फेसबुक से अपनी पोस्ट हटाएं एवं स्पष्टीकरण दें, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

