नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /संयुक्त माली सैनी समाजिक कल्याण समिति नर्मदापुरम द्वारा माता सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई। समिति के अध्यक्ष अजय सैनी ने सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता सावित्री बाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका थी। उन्होंने अपने जीवन को एक मिशन की तरह जिया। छुआछूत मिटाना, महिलाओं को शिक्षित करना, विधवा महिलाओं का विवाह करवाना आदि ऐसे कार्य किये जो कि समाज के लिए प्रेरणादायक बने। समिति के मीडिया प्रभारी अंकित सैनी ने बताया कि सावित्री बाई फुले महान समाज सुधारीका, नारी शिक्षा का आधार स्तंभ, गरीबों पिछड़ों दलितों की मसीहा माता मानी जाती है। कार्यक्रम में समिति के सचिव ब्रजमोहन सैनी, उपाध्यक्ष गोविंदा सैनी, कोषाध्यक्ष राजेश सैनी, श्रीमति लीला सैनी, श्रीमति कमला सैनी, अनिल सैनी, आलोक सैनी, स्वदेश सैनी, हरीश सैनी, अभय सैनी, शिवम सैनी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

