सिवनी मालवा /प्रदीप गुप्ता /आज दिनाक 10.03.2023 को मंगलम वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से ग्राम पंचायत बबडिया भाऊ में कैंप लगाया गया। जिसमे डॉक्टर विजय चंद्रवंशी, सुमित, सुनील, संतोष शर्मा, निकिता, हेमलता द्वारा ग्राम बाबडिया भाऊ में कैम्प में 100 लोगो का निशुल्क जाँच की। ग्राम पंचायत के लोगो ने अपना चैकअप करवाया। शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलम वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से लगातार कैंप लगाया जा रहा है। नर्मदापुरम के सिवनी बनापुरा तहसील के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कैंप लगवाया जा रहा है।

