नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अनिल अहिरवार के नेतृत्व में नेहरू पार्क मनाई एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किये । जिसमें राजेश चौहान ने बताया कि इतिहास के पन्नों में माता सावित्री वाई फूले महिला सशक्तिकरण की मुखर आवाज कहा जाता है। वह एक भारतीय समाज सुधारक, न्याय और बराबरी की प्रबल पैरोकार रही। इस अवसर पर सौरभ मानेश्वर, लखन चौहान, राम मालवीय , रोहित परते, सूरज वर्मा, राहुल अहिरवार, सुभम अहिरवार, अजय बवारिया, प्रदीप वर्मा, संदीप बवारिया आदि मौजूद रहे।