नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /बीकानेर राजस्थान में आयोजित की जाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में ग्लोबल हुमेनिटी चेंज अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे शहर के डॉक्टर बसंत जोशी। यह संगोष्ठी राष्ट्र हिट फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा 11 एवं 12 मार्च को आयोजित की जा रही है। इस आयोजन में शहर के डॉक्टर बसंत जोशी को आमंत्रित किया गया है। आपको बता दे कि डॉक्टर बसंत जोशी के द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में 2017 से किए जा रहे हैं। परम आर्थिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए चयन समिति ने इनका चयन किया गया है। इस आयोजन में देश विदेश के चिकित्सा, पर्यावरण, शिक्षा आदि क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित करने की अनुपम पहल राष्ट्र हित फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से की जा रही है। इस कार्यक्रम में नर्मदापुरम के डॉक्टर बसंत जोशी को रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान उन्हें शुभचिंतको एव परिचितों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है।

