(गोहद) भिंड / प्रदीप गुप्ता /कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने गोहद कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गोहद कृषि उपज मण्डी अब महाराजा भीम सिंह राणा उपज मण्डी के नाम से जानी जाएगी और गोहद कृषि उपज मण्डी को मॉडल मंडी बनाया जाएगा। इस के लिए गोहद कृषि उपज मण्डी को 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा करता हूं ।

