नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / युंका प्रदेश सचिव फैजान उल हक़ ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर दिनाक 13 मार्च को केंद्र और प्रदेश की भृष्ट भाजपा सरकार व् जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में राजभवन घेराव का विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। जिला नर्मदापुरम से दिनाक 13 मार्च को सेकड़ो युंका कार्यकर्ता डबल इंजन की इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ राजधानी पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होंगे।

