नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम शत्रुंजय प्रताप बिसेन द्वारा अपने उडनदस्ता दल के साथ हाई स्कूल विषय गणित परीक्षा के 04 परीक्षा केन्द्रो शास. उत्कृ.उमावि माखन नगर, शास. उमावि आँचलखेडा, शास. उमावि बागरातवा तथा आशास. सेट जान माखननगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में परीक्षाएं शांतिपूर्ण पाई गई। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र शास. उमावि बागरातवा में एक छात्रा रोल नम्बर 136729538 को हस्तलिखित पेज रखकर उत्तर पुस्तिका में रखकर पाये जाने पर नकल प्रकरण बनाया गया।

