
नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /नर्मदा संरक्षण समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय नेहरू पार्क में किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी एवं महिलाओं का सम्मान भी किया गया। नर्मदा संरक्षण समिति की अध्यक्ष एवं प्रखर समाजसेवी गीता मीणा ने बताया कि होली और महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। श्रीमती मीणा ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के साथ-साथ गरीब और सर्वहारा महिलाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। समिति का मुख्य उद्देश्य समाज को और हर वर्ग को सम्मान देना और हर सामाजिक क्षेत्र में महिला आगे बढ़े यही मुख्य उद्देश्य समिति का रहा है। इसके साथ ही हर रविवार को समिति की सैकड़ों महिलाओं द्वारा नर्मदा घाटों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी सर्वहारा वर्ग की महिलाएं आगे आकर सहयोग कर रही हैं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

