भोपाल/ प्रदीप गुप्ता / कल रविवार दिनांक 12 मार्च को श्री हिन्दू उत्सव समिति द्वारा सर्राफा चौक से रंगपंचमी चल समारोह का शहर के गणमान्य नागरिक और साधु-संतों के साथ शुभारंभ किया जायेगा। समिति अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया की हमारी सर्व धर्म समभाव कि हमारी परंपरा हमेशा से रही है। आगे जानकारी में प्रवक्ता सन्तोष गुप्ता ने बताया कि चल समारोह में विशेष आकर्षण समिति बेनर, 11 भगवा पताके, 11ढोल, 10 तांसे, 4 डीजे, शिव पार्वती नृत्य होली खेले मसाने में झांकी ट्राला, भगवान गोवर्धन पार्वत झांकी ट्राला, राधा कृष्ण की फाग उत्सव नृत्य होली झांकी ट्राला, करीला नृत्य मंडली ट्राला झांकी, 31 महाकाल डमरू मंडल, भगवान श्री राम जी की बग्गी, 2 उंट, गुलाल एवं रंग बिरंगी कतरन उड़ाते मशीन, 2 तांगे, म्यूजिकल ग्रुप डांस पार्टी, चलसमारोह में सर्व नारायण सिंह कुशवाह, सुबोध जैन, ईशदयाल शर्मा, केलाश साहू, एडवोकेट दीपेश , संजय सिसोदिया, संजय मेहता, एड संजय गुप्ता तथा समिति के समस्त पदाधिकारिगण, समाजों के अध्यक्ष प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। संयोजक कपिल राव जाधव के अनुसार चल समारोह जुमेराती से प्रारम्भ होकर जनकपुरी जवाहर चौक, सिंधी मार्केट, भवानी चौक सोमवारा, लखेरापुरा, पीपल चौक, चिंतामन चौराहा, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, शिवाजी चौक इतवारा, जैन मंदिर रोड, मंगलवारा चौक, कुंदन नमकीन घोड़ानक्कास छोटे भैय्या कार्नर से होकर हनुमान गंज पर सम्पन्न होगा। चल समारोह में समस्त शहर वासियों को आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया गया है। भारी संख्या में होलियारों पर रंग गुलाल उड़ाते हुए पानी के टैंकरों से रंगों की बौछार करते हुए पूरे जूलूस मार्ग पर रहेंगे।

