नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / पर्यावरण टोली द्वारा शनिवार को नेहरू पार्क में पलाश के फूलों का हार पहना सखियों का स्वागत कर फाग महोत्सव रंगारंग कार्यक्रम बड़े उत्साह से मनाया गया। जिसमें अनेक प्रकार के खेल रखे गए एवं राधा कृष्ण के पोशाक में आई सखी सहेलियां को उपहार दिए गए। उत्तम प्रस्तुति के लिए एवं राधा कृष्ण के भजनों से फागुन का महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के द्वारा एक संदेश भी जाता है कि बरसों पुरानी परंपरा को आज भी निभाया रहा है। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी जो को भी हमारे देश की प्राचीन संस्कृति का ज्ञान हो सके । बता दे कि पर्यावरण टोली लगातार वृक्षारोपण भी कर रही है, जो कि आक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए अति आवश्यक है और ऑक्सीजन की कमी को हम कोविड की दूसरी लहर में देख चुके है अतः वातावरण का सँतुलन भी जरूरी है।

