नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन नर्मदापुरम द्वारा संभाग स्तरीय क्रिकेट एंपायर्स के सेमिनार का शुभारंभ प्रदीप सिंह तोमर उपाध्यक्ष नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के कर कमलों से हुआ। मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि संभाग पैनल में चयनित एंपायर को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की स्टेट पैनल परीक्षा में भेजा जाएगा। सेमिनार को क्रिकेट समीक्षक एवम क्रिकेट कानून विशेषज्ञ के जी शर्मा वरिष्ठ खिलाड़ी नर्मदापुरम संभाग द्वारा लिया जा रहा है। सेमिनार में क्रिकेट के सभी नियम एवं आवश्यक जुड़े हुए दिशा निर्देशों पर बारीकी से अभ्यर्थियों को समझाया गया। सेमिनार के समापन के साथ परीक्षा आयोजित की जाएगी।

