नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में नर्मदा पुरम जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने नशा मुक्ति अभियान के तहत एवं रंग पंचमी के मद्देनजर अवैध शराब की परिवहन संग्रहण एवं निर्माण पर रोक हेतु सगन गश्त एवं कार्रवाई करने के निर्देशानुसार सोहागपुर प्रभारी सब इंस्पेक्टर आर एस राठौर ने टीम गठित कर सगन गस्त कर मुखबिर की सूचना पर सोहागपुर में रिहायशी मकानों की तलाशी ली। जिसमें दो शराब तस्कर अवैध मदिरा कब्जे से रखने से गिरफ्तार किए गए। जिन पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 [1] (क) का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
वही सोहागपुर मारूपुरा नदी के किनारे से 800 kg लहान बरामद की। मातापूरा सोहागपुर नदी के किनारे झाड़ी से 400 किलोग्राम महुआ लहान, 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद हुई। तस्करों द्वारा भट्टी द्वारा शराब बनाई जा रही थी जिसे वही तोड़ कर नष्ट की। जो रंग पंचमी पर भारी मात्रा में शराब बनाकर बेचने की फिराक में थे, महुआ लहान सैंपल ले नष्ट कर प्रकरण विवेचना में लिया, दो अन्य आरोपी की तलाश जारी है।सब इंस्पेक्टर आर एस राठौर ने बताया कुल 4 प्रकरण कायम किए गए, जबकि सामग्री की कीमत ₹1,21,000 के लगभग है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

