टीकमगढ़ । गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार 14 सितंबर 2026 को अंचल भर में गणेश महोत्सव की शुरुआत हुई है जहां गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा है जहां लोगों के घर-घर में विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश पहुंचे हैं वहीं नगर के मुख्य चौराहों पर भी पंडालों में गणेश झांकियां सज गई हैं और भगवान विघ्न विनाशक श्री गणेश विराजमान हो गए हैं नगर पालिका कार्यालय टीकमगढ़ में भी प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई गई है नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मालिक और उनकी नगर पालिका टीम के सानिध्य में यह गणेश प्रतिमा नगर पालिका कार्यालय में रखी गई है जहां झांकी के रूप में भगवान श्री गणेश को सजाया गया है विधि विधान से गणेश प्रतिमा को स्थापित कराया गया जहां संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का भी आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी सहित उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय नायक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया सहित पार्षद गण व नगर पालिका के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे जहां बड़े ही धूमधाम और उत्साह से नगर पालिका कार्यालय में गणेश प्रतिमा की स्थापना कराई गई है। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक का कहना है कि धर्म की आस्था और सद्भावना एवं क्षेत्र में नगर में सुख समृद्धि की कामना को करते हुए भगवान विघ्न विनाशक श्री गणेश जी की प्रतिमा नगर पालिका कार्यालय में स्थापित कराई गई है ।उल्लेखनीय है कि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक की विचारधारा सदैव गंगा-जमुनी तहजीब की रहती है जहां धर्म किसी भी समुदाय का हो उनकी आस्था सदैव सभी धर्म के प्रति एक समान रहती है और उनकी इस आस्था का लोग सम्मान भी करते हैं उनकी धर्म के प्रति श्रद्धा और आस्था अनोखी है जहां वह किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से नहीं चूकते हैं और सदैव प्रत्येक धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।