नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता/ पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशानुसार आज रंग पंचमी पर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने प्रशासन और पुलिस बल शहर के चौक चौराहा पर गश्त कर रही है। होली एवं रंग पंचमी हुड़दंग के त्यौहार माने जाते हैं एवं कोई भी अप्रिय घटना से रोकने के लिए पुलिस बल तैनात है। इस दौरान तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया, एसडीओपी पराग सैनी, थाना प्रभारी विक्रम रजक एवं अन्य पुलिस स्टाफ शामिल रहा।


1 Comment
Good news