नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना क्षत्राणी इकाई नर्मदापुरम द्वारा प्रेम और सौहार्द के त्यौहार पर होली मिलन समारोह मनाया गया । जिसमें संभाग,जिले और तहसील की पदाधिकारी सम्मिलित हुईं। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती प्रीति दिनेश सिंह चौहान सम्मिलित हुई। उन्होंने कहा बुराई पर अच्छाई के प्रतीक इस पावन त्यौहार पर आपसी मतभेद भुलाकर एक होना चाहिए। मान्यता है कि लाल रंग लगाने से मतभेद मनभेद दूर हो जाते हैं, क्यूँकि लाल रंग प्रेम का प्रतीक है। कार्यक्रम में सभी उपस्थित क्षत्राणियों ने इस रंगारंग कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया और अतिउत्साह से एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मुंह मीठा कर के होली की बधाई दी। इस अवसर पर शिप्रा ठाकुर , ज्योति सिंह, सुचिता चौहान, सुनीता राजपूत, नेहा चौहान, सुशीला सोलंकी, अंजू ठाकुर, सविता , रितु तोमर , अनुसुइया, मीना राजपूत , पूजा राजपूत, सपना पवार , ललिता राजपूत, सपना ठाकुर, माधुरी तोमर, भारती गौर, रीनू शिकरवार, कविता राजपूत, रजनी तोमर, आरोही राजपूत, सुहानी चौहान, शुभांशी ठाकुर उपस्थित रही।

