भोपाल / प्रदीप गुप्ता / आज रविवार दिनांक 12 मार्च को श्री हिन्दू उत्सव समिति द्वारा सर्राफा चौक से रंगपंचमी चल समारोह का शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ निकाला गया। समिति अध्यक्ष संतोष साहू भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडके, जिला उपाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा तथा सभी पार्टियों के नेता गण शामिल हुए। चल समारोह में नारायण सिंह कुशवाह, सुबोध जैन, ईशदयाल शर्मा, केलाश साहू, एडवोकेट दीपेश , संजय सिसोदिया, संजय मेहता, एड संजय गुप्ता तथा समिति के समस्त पदाधिकारिगण, समाजों के अध्यक्ष प्रमुख रूप से शामिल हुए ।
प्रवक्ता संतोष गुप्ता ने बताया चल समारोह प्रारंभ होकर जुमेराती, जनकपुरी जवाहर चौक, सिंधी मार्केट, भवानी चौक सोमवारा, लखेरापुरा, पीपल चौक, चिंतामन चौराहा, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, शिवाजी चौक इतवारा, जैन मंदिर रोड, मंगलवारा चौक, कुंदन नमकीन घोड़ानक्कास, छोटे भैय्या कार्नर, से होकर हनुमान गंज पर सम्पन्न हुआ। इस चल समारोह भव्यता भारी संख्या में होलियारों द्वारा रंग गुलाल उड़ाते हुए पानी के टैंकरों से रंगों की बौछार करते हुए रंग बिरंगी गुलाल उड़ाती ट्राली, करीला की नृत्य मंडली,फाग उत्सव नृत्य, महाराज महाकाल डमरू मंडल, भोलेनाथ बाबा की झांकी ढोल तांसे डीजे ऊंट घोड़े बग्गी तागें नृत्य मंडलियां अन्य भव्य झांकियां चल समारोह में शामिल थी। होलियारों का जगह जगह मंचों से स्वागत किया गया ।

