नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सोमवार दिनांक 13 मार्च को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में राजभवन घेराव का विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस फैजान उल हक़ ने आज भोपाल में युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया से मुलाक़ात की एवं इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए श्री भूरिया ने ज़्यादा से ज़्यादा कार्यकर्ताओं को भोपाल पहुचने को लेकर रूपरेखा पर चर्चा की।

