नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश महिला मोर्चा को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करने वाली महिलाएं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया जाना है। कल सोमवार 13 मार्च को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में समय दोपहर 1:00 बजे यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्रीमती पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, सांसद, विधायक गण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

