नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / महिला दिवस के उपलक्ष्य में इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन (INO) द्वारा नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी (NIN), आयुष मंत्रालय के सहयोग से रविवार, 12 मार्च 2023 को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक वेबिनार आयोजित किया गया। जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग INO के फेसबुक पेज पर की गई। वेबिनार का मुख्य विषय है – “Women’s Leadership for Health and Wellness ” (स्वास्थ व कल्याण में महिलाओ का नेतृत्व)। इस वेबिनार में देश विदेश से प्रख्यात महिलाएं स्वस्थ्य नेतृत्व पर अपने विचार रखे। INO के फेसबुक पेज पर वेबीनार ज्वाइन करने वाले तथा निम्नलिखित रजिस्ट्रेशन फार्म भरने वाले सभी प्रतिनिधियों को INO द्वारा डिजिटल सर्टिफिकेट ईमेल पर भेजा जाएगा। इसमे ग्रैन्ड मास्टर डा.अजय कुमार निगम आर.एस.फाइन सेन्टर ललित कला नर्मदापुरम, होम्योपैथिक पँजीक्रत चिकित्सक नर्मदापुरम, कु. जयबाला निगम वैलिन्टियर जन अभियान परिषद, आजीवन सदस्य भारतीय रैडक्रास सोसायटी शास. जिला चिकित्सालय, वी.डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर 323 जी 02 वी. मात्रशक्ति क्लव नर्मदापुरम, सरन कुमार निगम वरिष्ठ समाजसेवी, फैशन डिजाइनर कु. हर्ष बाला निगम, श्रीमती निधि जमुना प्रसाद पुलिस लाइन, श्रीमती पूनम साँगया स्वसहायता समूह नगरपालिका नर्मदापुरम ने कार्यक्रम मे भाग लिया। सभी लोगों के विचार योगा से सम्बंधित सुने गये। सभी लोग बिगत चार.वर्षों से जुड़े है एवं अन्तर्राष्ट्रीय योगा डे पर आनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके। सँभागीय समन्वयक कौशलेश तिवारी, जिला समन्वयक राजेन सिसोदिया, जय गुरु देव सँस्था के प्रभारी रितेश जायसवाल, शेर सिँह बडकुर ने सभी को शुभकामनाएं एवँ महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

