नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /स्थानीय इंद्रप्रस्थ कालोनी सिविल लाइंस में रविवार को रंगपंचमी के अवसर पर महिला मंडल एवं कालोनीवासियों ने एकजुट होकर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कालोनी के लोगों एवं महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने रंग-गुलाल के साथ फूलों की होली खेली। पारम्परिक फाग गीत गाये और भगवान राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में कालोनी के लोग एवं बच्चे विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती सरोज वर्मा, अंजू दुबे, मीनल पालीवाल, गौरी मालवीय, मनीषा दुबे सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

