नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला मंडल मिलन समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सुरेश उपाध्याय, राजकिशोर दीक्षित एवं श्रीमती आशा उपाध्याय थी । समारोह में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा समिति अध्यक्ष श्रीमती रश्मि दीक्षित द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विनीता शुक्ल एवं श्रीमती कीर्ति शुक्ला द्वारा किया गया । वर्ष भर किए गए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।श्रीमती गिरिजा शुक्ला के द्वारा श्री कान्यकुब्ज महिला मंडल के समस्त पदाधिकारियों का शॉल एवं श्रीफल द्वारा स्वागत किया गया। कोरोना के कारण असमय काल में ग्रास बने समिति के सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। समिति द्वारा वर्षभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समिति के प्रतिभाशाली बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। सुश्री वाणी मिश्रा एवं श्रीमती विनिता शुक्ला के द्वारा विशेष आर्थिक सहयोग दिया गया। पूर्वी दीक्षित ने अपनी सर्विस लगने पर प्रथम वेतन से 2100₹ भेंट किए गए। अंत में मुख्य अतिथि सुरेश उपाध्याय द्वारा कविता पाठ किया गया। श्रीमती आशा उपाध्याय द्वारा गजल एवं अवधी गीत की प्रस्तुति दी गई ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से माला पांडे, रश्मि दीक्षित, रेखा मिश्र, अनुजा मिश्र मोना पांडे, बानी मिश्र, नोवोदिता दीक्षित, किरण बाजपई, नम्रता बाजपाई, अजली तिवारी, कीर्ति तिवारी, नमिता शुक्ला, सुनीतामिश्र, साधनामिश्रा, विनीताशुक्ला, सरलामिश्रा, अपूर्वा दुबे, स्वाति तिवारी, श्रावणीतिवारी, नेहातिवारी, लक्ष्मीतिवारी, अंकितामिश्र, निधी त्रिपाठी, रिचा तिवारी, चांदना पांडे, कीर्ति शुक्ला आदि उपस्थित थे।

