प्रदीप गुप्ता / नर्मदा पुरम / हुड़दंग का त्यौहार रंग पंचमी पर आज पुलिस के आला अधिकारी भी शांति व्यवस्था बनाने देखें गए। सातरास्ते पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, डीएसपी ट्रैफिक संतोष मिश्रा, एसडीओपी पराग सैनी, थाना प्रभारी विक्रम रजक, निरीक्षक हेमंत श्रीवास्तव, तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पूरे शहर में कोई भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस तैनात रही। जिस वजह से शहर में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। वही अग्निहोत्री गार्डन फेस टू में युवा वर्ग ने डीजे की धुन पर रंग गुलाल खेलकर रंग पंचमी मनाई।

