नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / राजिस्थान के बिकानेर के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में रक्त मित्र डॉ. बसंत जोशी नर्मदापुरम को ब्लड डोनर ग्रुप को रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने के लिए मिला सम्मान। सम्मान मिलने पर डॉ. बसंत जोशी ने कहा कि नर्मदापुरम के सभी स्वैच्छिक नियमित रक्तदाताओं को यह सम्मान समर्पित करता हूं। आपको बता दे कि डॉ. बसंत जोशी के द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में 2017 से किए जा रहे हैं। परमआर्थिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए चयन समिति ने इनका चयन किया गया है। इस आयोजन में देश विदेश के चिकित्सा, पर्यावरण, शिक्षा आदि क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले समाज सेवियों को सम्मानित करने की अनुपम पहल राष्ट्र हित फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से की जा रही है। इस कार्यक्रम में नर्मदापुरम के डॉ. बसंत जोशी को रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान उन्हें शुभचिंतको एवं परिचितों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है।

