नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / जेटी प्रोडक्शन द्वारा नर्मदापुरम् कला जगत के सहयोग से ‘फाग फुहार काव्य गोष्ठी’ वागीश्वरी संगीत कला केंद्र के सभाकक्ष में आयोजित की गई। कार्यक्रम में नर्मदापुरम् के रसरंगी कवियों बाबूलाल कदम, डॉ. हरिओम दीक्षित, सुनील भिलाला, शिवा यादव, सुभाष यादव भारती, मनोज परसाई, स्वर्णलता छेनिया, रेखा रतनानी, दीपाली शर्मा, सुषमा चौबे, आरती शर्मा, कैप्टन करैया, महेश मूलचंदानी, खेमचंद यादवेश, रामसेवक शर्मा, शीतलचंद्र मिश्रा, जगदीश वाजपेयी, गिरिमोहन गुरु ने मनमोहक काव्यपाठ किया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन किया गया। सरस्वती वंदना रागिनी तरडे द्वारा प्रस्तुत की गई। विदुषी स्व. जयश्री तरडे के चित्र पर मार्ल्यापण कर उन्हें सभी ने याद किया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में पं. करोडी लाल भट्ट, निर्मला ताम्रकार, किरण शर्मा, राकेश दुबे, डॉ. राजपाल सिंह चड्डा, स्वप्निल छेनिया, हितेश बस्तवार आदि उपस्थित थे। वागीश्वरी संस्था द्वारा सभी कवियों को सम्मान पत्र भेंट किया गया। काव्य गोष्ठी का उत्कृष्ट संचालन डॉ. संतोष व्यास द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. नमन तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया।

