भोपाल/ प्रदीप गुप्ता / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में महंगाई बेरोजगारी मध्यप्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर राजभवन का घेराव किया गया। जिसमें इटारसी से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव मुकेश यादव, उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के जिला सचिव रोहित कैथवास, जिला सह सचिव सुरेंद्र नागले सहित अनेक कार्यकर्ता भोपाल प्रदर्शन में शामिल हुए।

