नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भाजपा जिला कार्यालय में महिला सम्मान के अंतर्गत पर्यावरण टोली की सदस्य रिचा ठाकूर सुषमा स्वराज अवार्ड से हुई सम्मानित। बता दें कि रिचा ठाकुर को पर्यावरण संरक्षण तथा नर्मदा स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु यह पुरस्कार प्रदान किया गया। रिचा ठाकुर को मिले, इस सम्मान को उन्होंने पर्यावरण टोली के प्रत्येक सदस्य को समर्पित किया एवं भाजपा महिला नगर अध्यक्ष अर्चना पुरोहित को धन्यवाद दिया।

