नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम ग्रामीण मंडल की एक दिवसीय कार्यशाला सोमवार को भाजपा जिला कार्यशाला में आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पीयूष शर्मा, बूथ विस्तारक अभियान नर्मदापुरम विधानसभा के प्रभारी संदेश पुरोहित, मंडल सहप्रभारी ज्योति चौरे, मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह सोलंकी, महामंत्री गोकुल पटेल, विनोद वर्मा, राजेश पाल, हिमाचल सिंह सहित मंडल की टोली, पंचपरपमेश्वर, बूथ विस्तारक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

