नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती सरिता दुबे राय का आकस्मिक निधन हो गया है। जिनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम को राजघाट पर किया गया। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष केके थापक, उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, सचिव मनोज जराठे, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह राजपूत, प्रदीप मिश्रा, सौरभ तिवारी, रशीद खान, सीके कुरापा, रीतेश विश्वकर्मा, अनुराग दुबे, धर्मेन्द्र दुबे आदि अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त कर ईश्वर से उन्हें बैकुंठ धाम में स्थान देने की प्रार्थना की।

