नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / भारतीय जनता पार्टी का बूथ विस्तारक अभियान द्वितीय 14 तारीख से 24 तारीख तक संचालित होगा। आगामी दस दिवस के लिये पूरी भारतीय जनता पार्टी बूथ पर रहेगी। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को बूथ की मजबूती के लिये कार्य करने की करने की बात कही थी। गत वर्ष भी भाजपा मध्यप्रदेश ने कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष ने बूथ विस्तारक अभियान चलाया था जिसमे जिले भर के 1197 बूथो को डिजटल बनाने का काम किया था तथा प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीलए तथा पन्ना प्रमुख बनाये गये थे। जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने कहा है कि अभियान के दूसरे चरण मे जिले के 1185 बूथों पर कार्यकर्ता विस्तारक के रूप मे बूथों पर मौजूद रहेंगे। जिनमें जिले के सांसद, विधायक, समस्त प्रमुख कार्यकर्ता, प्रमुख नेता तथा मंडल तक के पदाधिकारी बूथ विस्तारक के रूप मे 10 दिनो तक बूथों पर रहेंगे। बूथ विस्तारक अभियान 2 मे विस्तारक पार्टी द्वारा दिये गये 22 बिंदुओं पर कार्य करेंगे । समस्त विस्तारक बूथ समितियों की समीक्षा करेंगे तथा पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समितियों का गठन करेंगे। प्रत्येक बूथ पर हितग्राहियों से सम्पर्क कर उनको पन्ना समितियों मे जोडा़ जायेगा। महिला हितग्राहियों तथा कार्यकर्ताओं को विशेष तौर पर समितियों से जोडा जायेगा। प्रत्येक बूथ का वाट्सप ग्रुप बनाया जायेगा तथा हर पन्ना समिति का डिजिटाइजेशन किया जायेगा। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने दी।

