नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गत दिवस कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। खास बात ये है कि कांग्रेस की ओर से आयोजित राजभवन मार्च में भारी संख्या में नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। चिकित्सा शिक्षा में व्याप्त अनिमित्ताओं के विरोध में नर्सिंग स्टूडेंट्स ने कांग्रेस के इस राजभवन घेराव को अपना समर्थन दिया । सुबह छात्र नेता व एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार के नेतृत्व में मेडिकल स्टूडेंट्स शिवाजी नगर में इकट्ठा हुए । यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। तत्पश्चात छात्र नेता रवि परमार ने स्टूडेंट्स को आगे की रणनीति बताई और इसके बाद वे जवाहर चौक के लिए रवाना हुए । जवाहर चौक से राजभवन मार्च के दौरान हाथों में तख्तियां लिए मेडिकल स्टूडेंट्स नर्मदापुरम जिले के सभी नर्सिंग छात्र छात्राए भी बहा पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया एनएसयूआई मेडिकल विंग प्रवीण दुबे के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की छात्र नितिन मीना, सावन एकले, नेहा कमले, मन्ताशा, ज्योति एवं अन्य छात्र, छात्राएं सम्मिलित हुए।
इनका कहना —
जिले के नर्सिंग छात्र छात्राओं ने भी भोपाल आकर राजभवन मार्च में हमारा साथ दिया।
शिवराज चंद्रोल, कांग्रेस नेता

