नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम जिले में मुख्यमंत्री गौसेवा योजनांतर्गत संचालित 15 गौशालाओं को गौवंश के भरण पोषण के लिए मध्य प्रदेश गौपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड भोपाल से प्राप्त राशि 10 लाख 71 हजार दो माह के लिए प्राप्त हुई है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं नर्मदापुरम नें उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष गौपालन एवं गौ संवर्धन समिती नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह द्वारा प्राप्त राशि का पृथक पृथक गौशालाओं को वितरण किया जाएगा। इसके अनुसार नंदिनी गौशाला रंढ़ाल को 1 लाख 16 हजार 424 रु, श्री ग्वाल बाबा गौशाला बाइखेडी को 83 हजार 160 रु, सांगाखेड़ा कला गौशाला को 99 हजार 740 रु, जावली गौशाला को 1 लाख 16 हजार 424 रु, गोपाल कृष्ण गौशाला जिजवाडा को 35 हजार 640 रु, नंदिनी गौशाला सिटियागोहना को 36 हजार 828 रु, श्री कृष्णा गौशाला समिती शोभापुर को 1 लाख 17 हजार 612 रु, श्री कृष्णा गौशाला समिती हथवास को 62 हजार 964 रु, श्री कृष्णा गौशाला समिती बांसखेडा को 20 हजार 384, उमरधा गौशाला उमरधा को 15 हजार 600 रु, गौशाला वाचावानी को 45 हजार 144 रु, भीलटदेव गौशाला समिती नीमनपुरम को 1 लाख 13 हजार रु, देवकी नंदन गौशाला समिती अमलाडा कलां को 1लाख 16 हजार 424 रु, गौशाला समिती केसला को 18 हजार एवं गौशाला समिती जमानी को 73 हजार 656 रु का वितरण किया गया। कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष गौपालन एवं गौ संवर्धन समिती नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह द्वारा संबंधित गौशाला संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धरित मापदण्डों के मुताबिक गौशालाओ का संचालन करें।

