नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन नर्मदापुरम द्वारा संभाग स्तरीय क्रिकेट अम्पायर्स के सेमिनार का समापन रोहित फौजदार चेयरमैन, राजेश चौरे उपाध्यक्ष, प्रदीप सिंह तोमर उपाध्यक्ष नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन एवम के जी शर्मा क्रिकेट समीक्षक एवम क्रिकेट कानून विशेषज्ञ की उपस्थित उपस्थिति में हुआ।समापन के अवसर पर रोहित फौजदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे सेमिनार से एंपायर की कार्यकुशलता में प्रवीणता आएगी। राजेश चौरे ने कहा कि आगे भी और ऐसे सेमिनार कराए जाएंगे। के जी शर्मा ने अभ्यर्थियों के परफॉर्मेंस पर अपनी खुशी जाहिर की एवं एमपीसीए राज्य स्तरीय पैनल हेतु शुभकामनाएं दी हैं। अंत में सभी अभ्यर्थियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं आभार प्रदर्शन किया।

