नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को संघ कार्यालय में आहूत की गई । संघ सचिव मनोज जराठे ने बताया कि इस दौरान सर्व सम्मति से दिनांक 15 मार्च से 19 मार्च तक न्यायिक कार्य से विरत (हड़ताल) पर रहने का निर्णय लिया लगया। श्री जराठे ने बताया कि प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिन शर्मा को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है। ज्ञापन के दौरान संघ अध्यक्ष केके थापक, उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, सहसचिव सुरेन्द्र सिंह राजपूत, ग्रंथपाल श्रीप्रकाश दुबे, कार्यकारणी सदस्य, सीके कुरापा, राजेश चौरे, रीतेश विश्वकर्मा, विजेन्द्र सिंह राजपूत, क्षमा चौहान, पूजा अवस्थी, वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश शर्मा, राजीव दुबे रामसेवक यादव, रोहित पालीवाल, अजय तिवारी, बलवंत सिंह ठाकुर, राजा चौहान, प्रकाश शुक्ला, नीतेश गौर, संजीव बग्गन, अरविंद खण्डेलवाल, माधव हर्णे, अनूप तोमर, विश्वास सोनी, अभिषेक शुक्ला, अमित गुबरेले, आशुतोष दुबे, पीडी चौरे, अरविंद सिग्ना, अनिल गौर, आदित्य तिवारी, प्रखर रावत, हेमकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

