नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / पीपल चौक कोठी बाजार में मध्यप्रदेश कोटवार संघ के धरना प्रदर्शन में शामिल हुई कांग्रेस की पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा। उन्होंने संघ की समस्याओं को सुना और जल्द से जल्द निराकरण करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, कपिल फौजदार, अनोखेलाल राजोरिया, विनीत दीवान, रोहित पवार एवं अन्य लोग उपस्थित हुए।

